{"_id":"5b391e9a4f1c1bb51e8b8d46","slug":"161530470042-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम धाम से मनाया गया अखिलेश का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूम धाम से मनाया गया अखिलेश का जन्मदिन
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन रविवार को धूम धाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा और अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का बखान किया गया।
मुगलसराय स्थित कार्यालय पर पूर्व सांसद राम किशुन ने केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। आयोजित गोष्ठी में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं चलाया था। भाजपा नेता अब पुराने कार्यों के फीते काटकर उसका श्रेय लूटना चाहती है। इस मौके पर बाबूलाल यादव, राजकुमार जायसवाल, रामचंद्र पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, विजय धुरिया, पारस यादव, नियामताबाद ब्लाक प्रमुख महेन्द्र, विनोद यादव, वकार जाहिद, महेन्द्र प्रधान, अंकित यादव रहे। इसी तरह शाहकुटी में यादवेश यादव की देख रेख में कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। चकिया तिराहे पर स्थित कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने संतोष यादव के नेतृत्व में केक काटा गया। इस मौके पर छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव, महामंत्री धीरज यादव, रजत वर्मा ,मेराज खान ,नवीन यादव ,खुर्शीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार सयुस कार्यकर्ताओं ने बिलारीडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में हवन पूजन कर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने कहा कि अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के भविष्य हैं। इस मौके पर धनिराज यादव, चंद्रजीत बब्लू, सूबेदार, जमुना, चंद्रशेखर, राजू सोनकर मौजूद रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार मढ़िया पानी टंकी के पास सपाइयों ने अखिलेश का जन्मदिन धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर शुभम गुप्ता, राकेश सेठ, अदनान खान, अमित यादव, अंकित यादव, राजित यादव, मनीष यादव, इमरान खान, इरफान खान, गोलू गुप्ता नीरज सेठ रहे। क्षेत्र के रेवसा गांव में ग्राम प्रधान विक्की यादव के नेतृत्व में पूर्व सीएम के जन्मदिन पर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विक्की यादव ,निरंजन यादव, संतोष यादव ,अंतू ,अजय, मोनू, मनोज, संतलाल गोंड, मौजूद रहे।
विज्ञापन
धानापुर संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी के कस्बा स्थित कार्यालय पर अखिलेश यादव के चित्र के सामने केक काटा। इस मौके पर मेराज खान लड्डू, आतिफ खान जिद्दी, सुरेश यादव, शैलेश यादव, नरेंद्र सिंह, गुरु प्रकाश, सतीश मौर्य, सरफराज खान, राधेश्याम, प्रमोद विश्वकर्मा, हरिशंकर, नियामुल खान उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामजनम यादव ने और संचालन रामविलास विश्वकर्मा ने की। चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव के शिव मंदिर पर सकलडीहा विधायक ने केक काटकर अखिलेश के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान इलाके में विकास कार्य के लिए सात जुलाई से आंदोलन करने की घोषणा की। इस अवसर पर सुषमा यादव, श्याम नारायण यादव, सुभाष यादव, भानु प्रताप यादव, विष्णु मोदनवाल, लक्ष्मण पासवान, रविन्द्र यादव, गुलाब साहू, भोला यादव, धर्मेंद्र याद, प्रधान बजरंगी यादव, शकुंतला देवी, बृजबाला देवी, प्रभात यादव मौजूद रहे।