{"_id":"5b37db294f1c1b2e168b5261","slug":"161530387241-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले आसमान के नीचे रखी है गेहूं की बोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले आसमान के नीचे रखी है गेहूं की बोरियां
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलिया। एग्रो इंडिया लिमिटेड की ओर से क्षेत्र के सैदूपुर कस्बा स्थित बनाए गए गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदा गया गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। दूसरी तरफ मानसून की शुरूआत हो चुकी है।
क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद 15 जून तक की गई है। गोदाम के अभाव में 250 से अधिक गेहूं की बोरियों को क्रय केंद्र के पीछे खुले आसमान के नीचे रखी गई हैं। जबकि उतना ही गेहूं क्रय केंद्र के बरामदे में बिना सुरक्षा के छल्ली लगाकर रखा हुआ है। केंद्र प्रभारी रमाशंकर ने बताया कि गेहूं की बोरियों को जिले में बने भंडारण तक सुरक्षित रखने के लिए कई बार अधिकारियों को सूचना दी गई है। मगर अभी तक यहां पर खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं किया गया। है, इससे मजबूरी में उसे खुले आसमान के नीचे और कार्यालय के बाहर गेहूं रखा गया है। इससे बरसात शुरू होने के बाद खुले आसमान के रखी गई बोरियां भींग रही हैं। वहीं कार्यालय के बाहर बरामदे में रखी बोरियों के चोरी होने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन