फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आठ प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

आठ प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त

Sat, 02 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
आठ प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त
अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त
विज्ञापन

मुगलसराय (ब्यूरो)। नगर पालिका क्षेत्र का प्रथम नागरिक बनने का सपना पालने वाले दस उम्मीदवारों में से आठ की जमानत तक जब्त हो गई । केवल समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महेन्द्र सोनकर की जमानत बच पाई । चुनाव के दौरान सभी उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किया था लेकिन मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया ।
नगर पालिका नगर निकाय चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए दस प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोकी थी । इसके लिए जमकर प्रचार प्रसार किया था और वोटों की उम्मीद में घर घर दस्तक दी थी। किसी ने रिक्शे तो किसी ने गधे पर सवार तो कई लग्जरी वाहनों पर सवार होकर वोट के लिए घूमते रहे । मतदान के दिन तक वोटरों से उम्मीद बांधे रहे । जब मतगणना शुरू हुई तो दो एक प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी बचे अन्य उम्मीदवार पसीने पोछते रहे । सात चक्रों की मतगणना में सपा और भाजपा जब आपस में लड़ती रहीं तो बाकी प्रत्याशी वहां से निकल लिए। घोषित परिणाम में आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई । केवल समाजवादी पार्टी ही अपनी जमानत बचा सकी ।
विज्ञापन

कांग्रेस व भाजपा के नगर अध्यक्ष हारे
मुगलसराय (ब्यूरो) । मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र में दो वार्डों में दो राष्ट्रीय दलों के नगर अध्यक्ष की हार हो गई है । वार्ड नंबर 13 काली महाल से चुनाव लड़ रहे शहर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष रामजी गुप्ता की हार हो गई । इनके कंधे पर चेयरमैन को जिताने की जिम्मेदारी थी । रामजी गुप्ता और उनकी पत्नी सरस्वती देवी बारी-बारी से काली महाल की चार बार सभासद पर काबिज रहे हैं । वहीं वार्ड नंबर 12 से कई बार नुुमाईंदगी कर चुके भाजपा के वर्तमान नगर अध्यक्ष डा. विश्वनाथ चौहान भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। इनके ऊपर भी नगर के वार्ड मेंबरों और चेयरमैन को जिताने की जिम्मेदारी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed