फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   160 MVA transformer installed at Sahupuri substation

Chandauli News: साहूपुरी उपकेंद्र पर लगा 160 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर

Sat, 06 Jun 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
160 MVA transformer installed at Sahupuri substation
साहूपुरी स्थित 220 केवीए उपकेंद्र पर नया 160 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने के बाद उपकेंद्र की क्षमता 560 से बढ़कर 720 एमवीए हो गई है। उपकेंद्र से चंदासी, बिलारीडीह, चंदौली और भुपौली उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष अगस्त माह में गोरखपुर से 160 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लाया गया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर को रखने के लिए प्लेटफाॅर्म बनाकर रखने के बाद विगत 29 मई को चार्ज कर उसी दिन से आपूर्ति बहाल कर दी गई। वर्तमान में ट्रांसफाॅर्मर से आसपास के पांच उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे करीब 20 लाख की आबादी को भरपूर बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

पहले लगाए जा चुके हैं दो ट्रांसफाॅर्मर
उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके पहले उपकेंद्र पर 500-500 क्षमता के दो ट्रांसफाॅर्मर लगाए जा चुके हैं। इन ट्रांसफाॅर्मर के लगने के बाद उपकेंद्र से चंदौली सहित वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़ और मऊ जिले को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे इन जिलों की बिजली आपूर्ति में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन



संतोष कुमार, एक्सईएन, साहूपुरी उपकेंद्र ने कहा कि उपकेंद्र की बिजली क्षमता बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए 160 एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति आरंभ करा दी गई है। इससे गर्मी में लोगों को लो वोल्टेज सहित बिजली की अन्य समस्याओं से छुटकारा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed