{"_id":"679a74cb18de6ecddf0e5595","slug":"16-kumbh-special-trains-remained-cancelled-more-than-50-thousand-passengers-returned-chandauli-news-c-189-1-svns1012-126548-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 16 कुंभ स्पेशल ट्रेनें रहीं निरस्त, 50 हजार से ज्यादा यात्री लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 16 कुंभ स्पेशल ट्रेनें रहीं निरस्त, 50 हजार से ज्यादा यात्री लौटे
विज्ञापन
प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान के दौरान हादसे के बाद पीडीडीयू जंक्शन पर प्रयागराज जाने वाली 16 कुंभ स्पेशल ट्रेनें निरस्त कर दी गई। यही नहीं प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को भी स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।
अधिकारियों ने देर शाम तक 50 हजार से अधिक लोगों को समझाकर स्टेशन से वापस लौटा दिया। नियमित ट्रेनों के अलावा 12 स्पेशल ट्रेनों से प्रयागराज से आने वाले यात्रियों को वापस भेजा गया।
मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए मंगलवार को स्टेशन पर जनसैलाब उमड़ा। देर रात तक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। इस बीच आधी रात के बाद मेला क्षेत्र में हादसे की सूचना मिलते ही पीडीडीयू जंक्शन पर अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया। प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेनें रोक दी गईं। यात्रियों को प्रयागराज जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
रेल प्रशासन की ओर से स्टेशन के मुख्य गेट पर ही बैरियर लगा दिया गया। यात्री पार्सल गेट से न प्रवेश करें इसके लिए इस गेट को भी बंद कर दिया गया।
इससे स्टेशन के बाहर पचास हजार से अधिक यात्रियों की भीड़ हो गई। भीड़ को संभालने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन पर तैनात पीएसी, होमगार्ड के साथ ही मुगलसराय और अलीनगर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई।
डीआरएम राजेश गुप्ता, एडीआरम दिलीप कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेतिन बी राज, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन, सीनियर डीपीओ सुरजीत सिंह, पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष, एसडीएम आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को समझाकर वापस भेजा। यात्रियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू जंक्शन से चार से अधिक ट्रेनें गया और पटना के लिए कुंभ स्पेशल के लिए चलाई गईं। वहीं आठ से अधिक ट्रेनें प्रयागराज से पीडीडीयू जंक्शन होते हुए ट्रेनों से यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए।