{"_id":"5d0147a1bdec2207203aeee8","slug":"156036495113-chandauli-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा सम्मेलन में कमांडेंट ने कसे जवानों के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा सम्मेलन में कमांडेंट ने कसे जवानों के पेच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल के वरीय कमांडेंट आशीष मिश्र ने बुधवार को नगर के लोको बैरक में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे सुरक्षा विशेष बल के जवानों के पेच कसे। इस दौरान ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का निर्देश दिया।
सम्मेलन में आरपीएफ के 22 और आरपीएसएफ के 44 जवान शामिल रहे। सम्मेलन में कमांडेंट ने कहा कि जवानों को ऊंचे मनोबल के साथ ड्यूटी करने की जरूरत है। रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों की सहायता करना ही आरपीएफ की पहचान है। हर जवान को पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन करने की अवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यात्री आरपीएफ के जवानों को देख कर सुरक्षित महसूस करें, यही आरपीएफ की पहचान होनी चाहिए। ट्रेनों में यात्रा के दौरान जवानों को यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए उनकी समस्या को विनम्रता पूर्वक सुलझाने का निर्देश दिया। कहा कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद कमांडेंट ने सभी जवानों से बारी बारी से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया।