{"_id":"5b92d054867a557ebf6cb4d2","slug":"151536348244-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इनिशिएटिव्स’ के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इनिशिएटिव्स’ के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल में शुक्रवार को 11 वीं कक्षा के छात्रों का वार्षिकोत्सव ‘इनिशिएटिव्स’ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन व विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंगलाचारण व ईशवंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
कार्यक्रमों में जंक द पंक, फंटूस, क्राइसिस मैनेजमेंट, क्विजिकल, बिजनेस प्लान, डिबेट, टेन टॉक, नुक्कड़ नाटक और ग्रुप डिस्कशन मुख्य रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि लंबे समय तक किसी संस्था में कार्य करना कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता को दर्शाता है। छात्रों से कहा कि किसी से तुलना करके जीवन जीने का प्रयास करना विफलता की निशानी है। व्यक्ति को अपनी तुलना अपनी ही उपलब्धियों से करनी चाहिए। विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है, छात्रों को चुनौतियों का सामना करने लायक बनाना ही स्कूल का लक्ष्य है। विशिष्ट अतिथि भारतीय प्रबंधन संस्थान बीएचयू के डॉ. राजकिरन प्रभाकर व गुरमीत सिंह रहे। कार्यक्रम की शोभा शिखा शाह, पारुल शाह, मीनाक्षी मिश्रा ने भी बढ़ाई। प्रधानाचार्य सीके पालित ने धन्यवाद दिया। विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर स्मृति खन्ना, जेपीसी पाठक, श्रीराम सिंह सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।