{"_id":"5b391f924f1c1bf16e8bad60","slug":"151530470290-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की हकीकत जानेंगे प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की हकीकत जानेंगे प्रमुख सचिव
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के नोडल अधिकारी व प्रदेश के प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव चार जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। पिछली बैठकों में प्रमुख सचिव ने लापरवाह अफसरों को चेतावनी देने व धानापुर बीडीओ पर कार्रवाई भी हो चुकें हैं। ऐसे मेें माना जा रहा है कि यदि इस बार कार्यों में लापरवाही मिली तो कई अफसरों पर गाज गिर सकती है।
प्रमुख सचिव स्वच्छता मिशन, कुपोषण मिशन और स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों की समीक्षा करेंगे। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव विकास कार्यों का हाल जानने के लिए चार जुलाई को दो जिला मुख्यालय पहुंचेंगे और दो दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करेंगे। इसके बाद जनपद के किसी गांव में जनचौपाल लगाएंगे और ग्रामीणों से मिलेंगे । माना जा रहा है कि प्रमुख सचिव किसी सरकारी कार्यालय का भी निरीक्षण कर सकते हैं। जनपद में स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता मिशन, कुपोषण मिशन के तहत संचालित योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही है। प्रमुख सचिव ने आवास निर्माण की खराब प्रगति पर धानापुर बीडीओ को निलंबित करने के लिए डीएम को निर्देश दिया था और आधा दर्जन ग्राम पंचायत सचिवों पर भी कार्रवाई की गई थी। ऐसे में समीक्षा बैठक में खराब प्रगति मिलने पर संबंधित विभागों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।