{"_id":"5b391f904f1c1b6c4d8b9a9a","slug":"151530470288-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौध रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौध रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का लिया संकल्प
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। सप्ताह भर चलने वाले वन महोत्सव के पहले दिन रविवार को वन अधिकारी खलीक अहममद के नेतृत्व में एवती गांव स्थित मां गायत्री विद्या मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 11 पौधे लगाए गए, जिसमें आवंला, अशोक, आम, सागौन, छितवन के पौधे शामिल रहे। इसके बाद ग्रामीणों ने पौधों को सरंक्षित रखने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
वन अधिकारी के अनुसार वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में चिह्नित गांवों में पौधे लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा ंकि पर्यावरण को संतुलित करने में पेड़ का अहम योगदान होता है। हर इंसान को चाहिए की अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए साथ ही उसकी देखभाल करें। ताकि आगे चलकर वृक्ष का रूप धारण कर पर्यावरण को बचाने में योगदान दे सके। इस अवसर पर वन दरोगा राणा प्रताप सिंह, बेचू मौर्य, दीना, टप्पू, अजीत कुमार, सुनील राम, सुरेंद्र, गोपी जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, बब्बन कुमार, उदय नारायण, कुमार जगदीश राय मौजूद रहे।