फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आंदोलन को धार देने में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

आंदोलन को धार देने में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 05 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन को धार देने में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
मुगलसराय। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन सोमवार को जिला मुख्यालय के बिछियां स्थित धरना स्थल पर जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय पर मंगलवार को थाली बजाकर विरोध-प्रदर्शन करने का ऐलान किया। चेताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेंगी। इस दौरान उन्होंने ने पीपल के वृक्ष को जल दिया और जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में चल रहे आंदोलन को पूरे जिले में तेज करनी की मुहिम शुरू की जाएगी। तभी सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर होगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती चली आ रही हैं। बावजूद इसके हम सभी को सम्मानजनक मानदेय देने के नाम पर सरकार आनाकानी कर रही है। कहा कि जिले में लगातार 42 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलनरत है, बावजूद इसके प्रशासनिक अफसरों ने कभी हमारी सुधि नहीं ली। यह सीधे तौर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा है। प्रशासनिक अफसर सरकार के इशारे पर उनके आंदोलन का दमन करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं पर लगातार काम पर लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान महिमा सिंह, मंजू राधिका, संगीता तिवारी, मंजू पांडेय, आरतीलता, नरगिश बानो, शशिबाला, सीमा विश्वकर्मा, किरन यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed