{"_id":"598cbbba4f1c1b8d418b46bc","slug":"151502395322-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी ने प्राथमिक विधालय विलासपुर को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी ने प्राथमिक विधालय विलासपुर को लिया गोद
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहाबगंज। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर माहौल देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में कई तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। उक्त बातें विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने गुरुवार को विलासपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने के दौरान कही।
केदार नाथ सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा के स्तर में कमी आई है जिसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल को गोद लेकर माडल विद्यालय बनाने का निर्देश दिया है। कहा कि विलासपुर का विद्यालय भी माडल स्कूल बनकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सहित प्रवीण रूंगटा, संजय सिंह, रविंद्र कुमार, धर्मजीत सिंह, पीसी यादव, राणा सिंह, अनिल तिवारी, मनमोहन चौहान, राजेश सिंह, मनोज सिंह, कन्नूलाल, मिथिलेश उपाध्याय, श्याम बिहारी पाल, अजय पांडेय, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन