फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 new areas sealed including Amoghpur and Mughalchak

कोरोना संक्रमितों के गांवों को किया गया सील

Fri, 31 Jul 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
15 new areas sealed including Amoghpur and Mughalchak
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ती जा रही है। बुधवार की रात 33 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को संक्रमितों के गांवों को सील करने और साफ सफाई का कार्य तेज करा दिया है।
विज्ञापन

जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 832 है। इसमें 289 एक्टिव केस है जबकि 536 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं सात लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। बुधवार की रात 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें छह प्रवासी हैं। बाकी स्थानीय है। इसमें पीडीडीयू नगर के अमोघपुर, मुगलचक और लोको में मरीज मिले हैं। बृहस्पतिवार को इन इलाकों को सील कर दिया गया। वहीं चकिया ब्लाक से 3, शहाबगंज के 2, बरहनी के 3, सैयदराजा से 2, चहनियां से 4, सकलडीहा से 8, चंदौली नगर से 2 और ग्रामीण क्षेत्र से 2, नियामताबाद से 5 और पीडीडीडीयू नगर के 2 मरीज मिलने पर इलाकों को सील कर दिया गया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू करने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू करा दी। वहीं जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 832 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 289 है और 536 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक सात व्यक्ति की मौत हो चुकी है।कस्बे में कोरोना के पांच मरीज होने के बाद नहीं हुआ हॉट स्पॉट
विज्ञापन

सकलडीहा। सकलडीहा सीओ कार्यालय सहित कस्बे में बुधवार की देर शाम आयी रिपोर्ट में कोरोना के कुल 10 मरीज पाये गये थे। इसके बाद भी सीओ कार्यालय को छोड़ कस्बा हॉट स्पॉट नहीं होने पर लोग बेखौफ घूम रहे है। उधर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हॉट स्पॉट करने गये कर्मचारियों को ग्रामीणों ने भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड 19 का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार की देर रात आयी रिपोर्ट में सीओ कार्यालय सहित कस्बा में कुल 10 मरीज पाये गये थे। जिसमें एक ताजपुर गांव निवासी कोरोना पाजीटिव का कस्बा में सैलून संचालक है। बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय को छोड़ कस्बा में हॉट स्पॉट नहीं होने पर लोग बेखौफ घूम रहे है। उधर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कस्बा में हॉट स्पॉट करने गये कर्मचारियों को ग्रामीणों ने भगा दिया। इस बावत कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि हॉट स्पॉट एरिया में घूमते पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
सकलडीहा सीओ कार्यालय हुआ हॉट स्पॉट
सकलडीहा। सकलडीहा सीओ कार्यालय में क्षेत्राधिकारी के गनर, चालक, मुंसी सहित पांच जवानों की रिपोर्ट पाजीटिव आने पर हड़कंप मचा है। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी ने सीओ कार्यालय को हॉट स्पॉट एरिया घोषित करते हुए सील करा दिया। सकलडीहा सीओ कार्यालय के गनर और चालक की रिपोर्ट 23 जुलाई को पॉजीटिव आई थी। इसके बाद ऐतिहात के तौर पर सीओ और कोतवाली के एक दर्जन दीवान मुंशी सहित पुलिस कर्मियों जांच कराई गई थी। बुधवार की देर शाम आयी रिपोर्ट में सीओ कार्यालय के पांच पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पाजीटिव पाये जाने पर सीओ के निर्देश पर सभी जवानों को कोविड सेंटर भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्यालय को हॉट स्पॉट एरिया में घोषित करते हुए सील कराया गया।

संक्रमित के घर को किया सील, खुली रहीं दुकानें
इलिया। क्षेत्र के बसाढ़ी गांव जनरल स्टोर व्यवसायी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद उसके घर और आसपास के इलाके को बृहस्पतिवार को बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है। लेकिन मरीज को अस्पताल नहीं भेजा गया है। परिवार के लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले दुकान के नौकरों तथा अन्य की भी जांच नहीं कराई गई। लोग खुलेआम बाजार में घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैये से ग्रामीण दहशत में है। वहीं संक्रमित व्यक्ति के मकान के अगल-बगल की सभी दुकानें रोज की तरह खुली रही। बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं पाया गया। एसएसआई राणा प्रताप सिंह ने बताया कि कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। संक्रमित व्यक्ति के मकान को सील कर सबको घरों में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed