{"_id":"629fa0e829e5d84aad0e5a28","slug":"15-lakh-machine-getting-junk-due-to-lack-of-repair-chandauli-news-vns6576079105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के अभाव में कबाड़ हो रही 15 लाख की मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के अभाव में कबाड़ हो रही 15 लाख की मशीन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई के लिए दस वर्ष पूर्व खीरीद गई 15 लाख रुपये की स्वीप मशीन मरम्मत के अभाव में कबाड़ हो रही है। अनदेखी का यही आलम रहा तो छोटी-छोटी मरम्मत के अभाव में महंगी मशीन एक दिन निष्प्रोज्य हो जाएंगी।
नगर में सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका की ओर से दस वर्ष पूर्व लगभग 15 लाख रुपये की लागत से स्वीप मशीन की खरीदी गई थी। कुछ समय तक मशीन का इस्तेमाल सड़कों को साफ करने में किया गया लेकिन बीतते वक्त के साथ मशीन को पालिका की ओर से यत्र- तत्र खड़ा कर दिया गया। धीरे-धीरे मशीन के कल पुर्जे खराब होते चलते गये। पिछले कई महीने से स्वीप मशीन अलीनगर स्थित नगर पालिका के स्टोर रूम के खड़ी है। मशीन के इस्तेमाल नहीं होने से इसके कई पार्ट्स खराब भी हो चुके हैं। मशीन को रखने के लिए कोई शेड की व्यवस्था भी नहीं की गई है। मशीन खुले आसमान के नीचे पड़ी जंग खा रही है।
पीडीडीयू नगर । नगर स्थित चंदासी कोल मंडी में सड़क पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। हालांकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सड़क पर सफाईकर्मियों को लगाकर साफ-सफाई कराई जाती है। लेकिन सड़क पर जमकर सख्त हो चुकी धूल की परत सफाईकर्मी भी नहीं हटा पाते हैं। ऐसे में इस तरह के कार्य के लिए स्वीप मशीन काफी उपयोगी है।
विज्ञापन
चंदासी में कार्य के दौरान मशीन का एक पार्ट्स खराब हो गया था। मशीन के उस पार्ट्स को मंगवाया गया है। पार्ट्स उपलब्ध होते ही मशीन इस्तेमाल लायक हो जाएगी।
सुनील कुमार ,सफाई निरीक्षक, नगर पालिका पीडीडीयू नगर