{"_id":"5c7d76f7bdec221405599b63","slug":"141551726327-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी मकान में लगी आग, गाय की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी मकान में लगी आग, गाय की झुलसकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के अमरा गांव में रविवार की देर रात रिहायशी मड़ई में आग लगने से उसमें रखा हजारों रुपये के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा मड़ई में बंधी एक गाय झुलसकर मर गई। सूचना पर पहुंचे फायर विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
गांव निवासी रामभजन राम का परिवार खाना खाने के बाद सोने चला गया। देर रात अचानक मड़ई में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे। धूं धूंकर जल रहे मकान में से परिवार के लोगों ने किसी तरह निकलकर जान बचाई। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने अथक प्रयास कर आग बुझाई। बावजूद इसके घर में खूंटे से बंधी गाय झुलसकर मर गई। आग से घर में रखा राशन,कपड़े व करीब 50 हजार से अधिक के सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी शशीकांत, ग्राम प्रधान रमेश कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल ने परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन