फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मुगलसराय महोत्सव के समापन पर रंगकर्मियों ने निकाला जुलूस

मुगलसराय महोत्सव के समापन पर रंगकर्मियों ने निकाला जुलूस

Sat, 05 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय महोत्सव के समापन पर रंगकर्मियों ने निकाला जुलूस
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से चल रहे मुगलसराय रंग महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को रंग कर्मियों ने जुलूस निकाला। देश के विभिन्न कोने से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नगर का भ्रमण किया। रैली को रविनगर स्थित एक निजी पब्लिक स्कूल से मुख्य अतिथि पवन तुलस्यान और सदानंद दूबे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना की। रैली का समापन गुरुद्वारा पहुंच कर हुआ। वहीं शाम को विजेता कलाकारों के पुरस्कृत किया गया। अतिथि के रूप में आए फिल्म कलाकार जमील सिद्दीकी और निरंजन चौबे को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में 12 बजे रविनगर स्थित पब्लिक स्कूल से जुलूस की शुरूआत हुई। रंग जुलूस चालीस फीट रोड, काली मंदिर, लाठ नंबर दो, शाहकुटी, मैनाताली, धर्मशाला रोड होते हुए जीटी रोड पहुंची। यहां से जीटीआर ब्रिज के समीप से मुड़कर जीटी रोड होते हुए गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुई। रंग जुलूस में विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने विभिन्न वेश भूषा धारण कर नाट्य प्रस्तुति देते हुए लोगों का मन मोहा। वहीं जुुलस के माध्यम से समाज में छिपी हुई बुराई को दूर करने का संदेश दिया। रंगजुलूस का नेतृत्व विजय कुमार गुप्ता, संजय शर्मा , अजय प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। संचालन प्रमोद अग्रहरी ने किया। शाम के वक्त पटना से आई समग्र कला संस्था ने कथा एक सराय प्रस्तुत कर अलगाववादी विचाराधारा पर आधारित जाति एवं धर्म भेद के भावना को प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से दिखाया गया कि दंगा भड़कते हीएक कमरे में ठहरे अलग अलग समुदाय के लोगों की भावनाएं बदलने लगती है। चिल्ड्रेंस क्लब स्कूल के बच्चों ने पहाड़ी लघु नाटक का मंचन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत श्रीराम द्विवेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य अतिथि डॉ. केएन पांडेय ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौकेे पर दिलीप कुमार, अजय गुप्ता, डब्बू सिंह, अशोक साहू, मधु सिंह, राकेश अग्रवाल, मधु शर्मा, विवेक चौहान, सार्थक सिंह, संजीवन यादव, रोहित कुमार, शिखा रहे। अध्यक्षता रमेश जायसवाल ने और संचालन संजय शर्मा और प्रमोद अग्रहरि ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed