{"_id":"5c2fae41bdec225710735eb7","slug":"131546628673-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों के खिलाफ कांबिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारियों के खिलाफ कांबिंग शुरू
विज्ञापन
नौगढ़/पड़ाव। काशी वन्य जीव प्रभाग के जयमोहनी रेंज के धौठवां जंगल में गुरुवार को घायल तेंदुआ को पकड़ कर वन विभाग ने रामनगर स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में रखा है। शिकारियों के कटीले तार से घायल तेंदुए को देखकर मुख्य वन संरक्षक ने नाराजगी जताई थी और वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रात में शिकारियों के खिलाफ कांबिंग करने और चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। साथ इस क्रम में शुक्रवार की देर शाम वनकर्मियों ने जंगल में शिकारियों के खिलाफ कांबिंग अभियान चलाया।
मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने शिकारियों के तार में फंसकर तेंदुआ के घायल होने पर स्थानीय वन अधिकारियों पर नाराजगी जताई और प्रतिदिन गश्त कर इसकी फोटो खींच कर वाट्सअप पर भेजने का निर्देश दिया। धौठवां के जंगल में 31 दिसंबर को तेंदुआ दिखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। एक जनवरी को वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तेंदुआ झाड़ियों के बीच बैठा रहा, तब पता चला कि तेंदुआ घायल है। स्थानीय अधिकारियों की सूचना पर पीलीभीत और कानपुर से विशेषज्ञों की टीम के साथ पहुंचे मुख्य वन सरंक्षक वन्य जीव सुनील चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार की देेर रात तेंदुए को पिजड़े में कैद किया गया। और उसे रामनगर डीएफओ कार्यालय में रखा गया है। वहां से उसे कानपुर भेजने की तैयारी है। सहायक वन संरक्षक नौगढ़ कुंजमोहन वर्मा ने सुकृत रेंज सहित नरकटी, सेमरिया, जयमोहनी पोस्ता के जंगलों में कांबिंग की। इसी तरह वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रामगति ने टीम के साथ मगही, गहिला, सुखदेवपुर, हथिनी, धोबही, होरिला के जंगलों में गश्त की।