फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच होगी पुलिस की लिखित परीक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी पुलिस की लिखित परीक्षा

Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी पुलिस की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
चंदौली। पुलिस व पीएसी में भर्ती के लिए जनपद में 18 व 19 जून को दोनो पालियों में परीक्षा को आयोजन किया गया है। करीब 32 हजार परीक्षार्थी 12 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। शनिवार को केंद्र व्यवस्थापक ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

सिपाही और पीएसी पद के लिए होने वाली परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा तथा प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12:05 बजे तक व शाम को 3 से 5:05 बजे तक परीक्षा होगी। हर पाली में 8 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज को मुख्य केंद्र बनाया गया है। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक डा. रामचंद्र शुक्ल ने शनिवार को कक्ष निरीक्षकों संग बैठक कर तैयारियों के बाबत चर्चा की। वहीं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। बताया कि नगर पालिका इंटर कालेज मुगलसराय, एलबीएस मुगलसराय, नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा, सकलडीहा इंटर कालेज, सोगाई इंटर कालेज सहित कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को सुबह सात बजे ही पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जबकि परीक्षार्थी परीक्षा आरंभ होने से आधे घंटे पूर्व साढ़े नौ बजे तक केंद्र पर पहुंच जाएंगे। परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रत्येक कक्ष में मात्र 24 परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग सीलबंद लिफाफों में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों के सामने लिफाफों की सील खोलेंगे। साथ ही पारदर्शिता के लिए दो परीक्षार्थियों से प्रपत्र पर हस्ताक्षर भी करवाएंगे। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल और पीएससी को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed