{"_id":"5a6a33514f1c1b4f588b4cd4","slug":"131516909393-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम के अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम के अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विरोध किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । नगर पालिका के वार्ड संख्या तीन नई बस्ती में जल निगम क्षतिग्रस्त की पाइप मरम्मत की मांग को लेकर वार्डवासियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि एक माह से क्षतिग्रस्त पाइप को दुरूस्त किये जाने के लिए कई बार विभाग को कहा गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। चेताया कि यदि जल्द ही पाइप सही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
नगर के वार्ड संख्या तीन नई बस्ती में मुगलसराय चकिया रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पिछले एक माह से पाइप लाइन क्षेतिग्रस्त होने से लगभग दो दर्जन घरों के लोग पानी के लिए तरस रहे है। दैनिक कार्यो में इस्तेमाल व एवं पीने के लिए पानी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लोगों को हैंडपंप या फिर दूसरों के यहां आश्रित रहना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों व कर्मचारियों की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटने से नाराज वार्डवासियों ने जलनिगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान नेहरू चौहान, धर्मेंद्र, बाबू बाबा, बबुआ सिंह ,श्याम विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा, पप्पू चौहान, मुकेश ,लालू कैलाश गुप्ता, दीपक, शेखर पटेल, सुनील विश्वकर्मा, मंजे विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।