फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   राज्यसभा में जीत पर कांग्रेसजनों ने जताई खुशी

राज्यसभा में जीत पर कांग्रेसजनों ने जताई खुशी

Thu, 10 Aug 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा में जीत पर कांग्रेसजनों ने जताई खुशी
प्रसन्नता

विज्ञापन
मुगलसराय। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेता अहमद पटेल के निर्वाचित होते ही कांग्रेसजनों में खुशियों की लहर दौड़ गई। नगर स्थित काली महाल चौराहे पर लगी राजीव गांधी की प्रतिमा के पास बुधवार की शाम शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इसके बाद ढोल नगाड़ो के साथ जुलूस निकालकर एक दूसरे को बधाई दी।

इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वीं वर्षगांठ पर महात्मा गांधी की धरती गुजरात में सत्य की जीत और अहंकार की हार हुई है। कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल को हराने के लिए सर्वप्रथम कांग्रेस नेता शंकर सिंह बाघेला से बगावत कराकर कांग्रेस के 57 विधायकों की संख्या को 44 तक पहुंचाया। वहीं कर्नाटक के मंत्री शिवकुमार के प्रतिष्ठान पर सीबीआईके छापे मरवाकर व राहुल गांधी पर पथराव कराकर अमित शाह ने कांग्रेस के विधायकों को डराने की कोशिश की। कहा भाजपा ने खरीद फरोख्त करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी लेकिन विधायक खरीद न सके। वक्ताओं ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के तानाशाही , अहंकार एवं जनविरोधी नीतियों का हर तरफ विरोध हो रहा है। इस दौरान रामजी गुप्ता, सतपाल सिंह, शाहिद तौसीफ, दशरथ चौहान, नवीन पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, नंद गोपाल सिंह, तेज प्रकाश, मेवालाल पटेल, राशिद कमाल, इश्तियाक हुसैन, कन्हैया केशरी, भगवान दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed