फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस फोर्स के बीच कब्र में दफन हुआ शव

पुलिस फोर्स के बीच कब्र में दफन हुआ शव

Thu, 06 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस फोर्स के बीच कब्र में दफन हुआ शव

विज्ञापन

सकलडीहा। नागेपुर गांव में बुधवार को सुबह एक मुस्लिम की शव दफन के लिए खोदी जा रही कब्र को एक अधिवक्ता द्वारा न्यायालय का स्थगन आदेश का हवाला देते हुए रोक दिया गया। जिसे लेकर मुस्लिम बंधुओं में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ की सूझबूझ से शव के दफन होने पर मुस्लिम बंधु वापस लौट गए। इस दौरान घंटों तनाव की स्थिति बनी रही।

सकलडीहा कस्बा के मुहम्मद मुस्तकीम (58) की सुबह निधन हो गया। परिवार के लोग नागेपुर गांव स्थित कब्रिस्तान में शव दफन के लिये गड्ढ़ा खोद रहे थे। इसी बीच बार एसोसिएशन सकलडीहा के पूर्व महामंत्री भूपेन्द्र नारायण सिंह ने कमिश्नरी का स्थगन आदेश का हवाला देते हुए कब्र खोदने से रोक दिया। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में मुस्लिम कब्रिस्तान के पास पहुंच गए। मामला तनावपूर्ण होने पर एसडीएम विकास सिंह व सीओ कुलदीप गुप्ता कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ता द्वारा कमिश्नरी का स्थगन आदेश दिखाया गया। बावजूद पुलिस फोर्स के बीच शव दफन होने पर मुस्लिम बंधु शांत हुए। इस बाबत एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोशिश की गई है। न्यायालय के आदेश सर्वोपरि है। अधिवक्ता ने तहसील प्रशासन पर मनमानी करने का लगाया आरोप बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री भूपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि आराजी नम्बर 119 रकबा 22 डिसमिल पर कमिश्नरी से स्थगन आदेश पारित है कि किसी प्रकार का निर्माण, शव दफन करने व मौका परिवर्तित करने पर संबंधी एवं सम्पूर्ण क्रियाओं से विपक्ष को निषेधित करते हुए विवादित भूमि पर यथा स्थिति कायम करने का आदेश पारित है। मगर अधिकारियों ने मनमानी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed