फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   13 new patients of diarrhea in Chittampur, condition of five critical

छित्तमपुर में डायरिया के 13 नए मरीज, पांच की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
13 new patients of diarrhea in Chittampur, condition of five critical
सकलडीहा। स्थानीय विकास खंड के छित्तमपुर में डायरिया का प्रभाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह 13 और डायरिया पीड़ित सीएचसी पहुंचे। वहां पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य और पंचायत राज विभाग की टीम गांव में पहुंचकर निगरानी और दवा वितरण का काम शुरू कर दी है। चिकित्सक सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। छित्तमपुर गांव में मंगलवार को डायरिया से 120 लोग प्रभावित हुए थे। बीस की हालत गंभीर होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। देर रात तक दर्जनभर लोगों की हालत ठीक होने पर घर चले गए। बुधवार को पुन: तेरह और लोग डायरिया की चपेट में आ गए, जिससे खलबली मच गई। आरती, सुनीता, गोबिंद, चिंता, कृष्णा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, वहीं मधुबाला, उर्मिला, श्यामलाल, नीलम, चंद्रप्रकाश, उर्मिला, अंजली, प्रभावती को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस बावत सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव ने बताया कि छित्तमपुर गांव में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी में लगी है। पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि गांव में लगातार साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed