{"_id":"5b4265634f1c1b93288b536d","slug":"121531077987-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के भुगतान के लिए परेशान हैं किसान सेलेक्ट 00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के भुगतान के लिए परेशान हैं किसान सेलेक्ट 00
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के बाद किसान उसके भुगतान के लिए परेशान हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों को उनकी उपज का भुुगतान नहीं हो सका है। कार्यालयों का चक्कर काटने के बाद परेशान किसान अब मुख्यमंत्री से गुहार लगाने की तैयारी में हैं। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों पर गेहूं तो लेे लिया गया लेकिन उनके उपज का मूल्य अब तक नहीं दिया गया।
अमड़ा गांव में नेफेड की ओर से स्थापित क्रय केंद्र पर अमड़ा, कंदवा, कम्हरिया, चखनियां, मचवां, हरिपुर, बहोरा चन्देल, कोरमी, पई, सिसौरा गांवों के किसानों ने मई माह में 1745 रुपए प्रति कुंतल की दर से गेंहू बेंचा था। जिसमें कुछ किसानों को उनकी उपज का मूल्य तो मिल गया लेकिन तमाम किसानों के गेहूं का मूल्य अब भी बकाया है। अमड़ा गांव के किसान बब्बन सिंह, शिवकान्त सिंह , कम्हरिया गांव के इंसपेक्टर सिंह ,प्रताप नारायण सिंह , कालिका सिंह , गिरीश सिंह , रामचन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, श्यामलाल सिंह, मधुबन सिंह, संजय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह सहित कई अन्य किसानों को उनका पैसा आज तक नहीं मिल पाया है। किसानों का आरोप है कि एक माह से दौड़ लगा रहे हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई का सीजन आ गया है। गेंहूं का मूल्य न मिलने के चलते खेतों की जुताई, रोपाई, खाद, डीजल का संकट गहरा गया है। इससे परेशान किसान इस मामले को मुख्यमंत्री दरबार में ले जाने की तैयारी में हैं। किसानों ने कहा कि इसकी शिकायत अब सीएम से की जाएगीद्घ