फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   व्यापारियों ने बैठक कर नापी का किया विरोध

व्यापारियों ने बैठक कर नापी का किया विरोध

Sat, 30 Jun 2018 01:27 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने बैठक कर नापी का किया विरोध
सचिव

विज्ञापन
चकिया। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत और पीडब्ल्यूडी की ओर से नगर में अतिक्रमण को हटाने व सड़क को चौड़ा करने के उद्देश्य से नगर में सड़कों के किनारे की गई नापी पर व्यापारियों ने गुरुवार की देर रात नगर के हनुमान मंदिर में बैठक कर विरोध जताया। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि इस मामले को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी तथा जिलाधिकारी से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएगा।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि नगर को आजादी के 150 वर्ष पहले महाराजा काशी नरेश ने बसाया था। उसी समय से चकिया में सड़कों के किनारे मकान बने थे। जिन पर नवनिर्माण किया गया है। व्यापारियों ने कहा कि सड़क चौड़ा करने के नाम पर पुराने मकानों को तोड़वाना न्याय संगत नही है। व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत और पीडब्ल्यूडी ने पुराने कस्बे को तहस-नहस करने की नियत से नापी कराई गई है। यह नगरवासियों के हित में नहीं है। व्यापारियों ने नगर में दिन के समय बाहरी वाहनों का प्रवेश रोकने तथा बाईपास बनाकर बिहार तथा चंदौली तक वाहन चलाने की मांग की। इस दौरान चेयरमैन अशोक कुमार बागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, अनिल केशरी, गौरव श्रीवास्तव, राकेश मोदनवाल, सरदार कुलवंत सिंह, राजू वर्मा, शिव जी, रामदुलारे गोंड, राजकुमार जायसवाल, कैलाश जायसवाल, अमरदीप मोदनवाल, शहजाद आलम, अरविंद मोदनवाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed