{"_id":"5b22c4164f1c1ba96e8b80de","slug":"121529005078-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अदा होगी अलविदा की नमाज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अदा होगी अलविदा की नमाज, तैयारी पूरी
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। माह ए रमजान में अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा होगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मस्जिद के आस पास साफ सफाई कर चूने का छिड़काव किया गया है। वहीं मुुगलसराय स्टेशन के सामने नमाज के समय ट्रैफिक वनवे रहेगा। शनिवार को ईद मनाए जाने के मद्देनजर शाहकुटी ईदगाह के पास साफ सफाई के बाद मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां झूले, दूकानें आदि सजने लगी है।
अलविदा की नमाज के लिए नगर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद, कसाब महाल स्थित मीनारा मस्जिद, इस्लामपुुर मदरसा, अलीनगर जामा मस्जिद, प्लांट डिपो मस्जिद, दुलहीपुर, पड़ाव स्थित मस्जिदों पर दोपहर में लोग जुटेंगे और अलविदा की नमाज अदा करेंगे। चंदौली कस्बा, सैयदराजा, चहनियां, धानापुर, कमालपुर, कंदवा, बबुरी नियामताबाद, चकिया, इलिया, शहाबगंज, नौगढ़, शिकारगंज, नई बाजार, सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सभी क्षेत्रों में अलविदा की नमाज की तैयारी पूरी हो गई है। दोपहर में साढ़े 12 बजे मस्जिद में मुस्लिम एकत्र होंगे और नमाज अदा करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मुगलसराय स्टेशन के समीप मस्जिद के पास नमाज के समय दिन में डेढ़ बजे तक ट्रैफिक वनवे रहेगा। अलीनगर जामा मस्जिद के इमाम शम्स आलम अब्बासी ने कहा कि अलविदा के नमाज का हर रोजेदार को इंतजार रहता है। माह ए रमजान खुदा के इबादत का बेहतरीन मौका है। वहीं शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा । इसके मद्देनजर शाहकुटी ईदगाह के पास साफ सफाई और मेला लगने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
मुगलसराय । नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार ने ईद के मद्देनजर नगर के मस्जिदों और आस-पास व मुस्लिम बहुल इलाके में साफ सफाई और चूने का छिड़काव का निर्देश दिया है। चेयरमैन ने सफाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। वहीं जल कल अभियंता को भी पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था करने के साथ बिजली न रहने पर जेनरेटर चलाकर पानीआपूर्ति करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
नईबाजार । क्षेत्र के पौनी गांव में समाजसेवी राजेश यादव उर्फ मास्टर के नेतृत्व में गुरुवार की शाम सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठ कर इफ्तार की। इस मौके पर राजेश यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर प्रधान राजकुमारी देवी, झुन्ना पांडेय, रंजय पांडेय, हाजी डॉ. जलालुद्दीन अंसारी, दिनेश यादव, प्रभुनारायन, विनय कुमार रहे।
मुकद्दस रमजान --
29 वां रोजा इफ्तार
15 जून 2018
सुन्नी-06 बजकर 50 मिनट
शिया-06 बजकर 40 मिनट
30 वां रोजा सहरी
16 जून 2018
सुन्नी 03 बजकर 36 मिनट
शिया 03 बजकर 26 मिनट