फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बॉयोमेट्रिक उपस्थिति शुरू न होने पर डीडीओ ने लगाई फटकार

बॉयोमेट्रिक उपस्थिति शुरू न होने पर डीडीओ ने लगाई फटकार

Mon, 29 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बॉयोमेट्रिक उपस्थिति शुरू न होने पर डीडीओ ने लगाई फटकार

विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड में पीएम आवास फरवरी तक पूर्ण कराने की कवायद जारी है। रविवार को छुट्टी होने के बाद भी जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल विकास खंड में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पीएम आवास सहित विभिन्न कार्यों के बारे में बीडीओ और सचिवों से जानकारी ली। अंत में बायोमैट्रिक उपस्थिति शुरू न होने पर विभागीय कर्मचारी को फटकार लगाई। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने के लिये अधिकारी जुट गए हैं। इसके बाद भी योजनाओं को पूरा कराने में ब्लॉक स्तर पर हीला हवाली हो रही है। इस क्रम में रविवार को डीडीओ पद्मकांत शुक्ल पीएम आवास, मनरेगा, सामूहिक शादी, मिशन अंत्योदय ग्राम सभा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सभी सचिवों को अगले माह से शुरू होने वाली सामूहिक शादी समारोह में 15 गरीब परिवार में शामिल कराने का निर्देश दिया। साथ ही फरवरी के अंत तक पीएम आवास पूर्ण कराने की सख्त हिदायत दी। अंत में चयनित मिशन अन्त्योदय ग्राम सभाओं को एक हजार दिन में पूर्ण कंप्लीट कराने के विषय पर विचार हुआ। वही बायोमैट्रिक उपस्थिति शुरू न होने पर विभागीय कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाया। इस मौके पर बीडीओ श्रवण कुमार राय, एडीओ पंचायत मुमताज अहमद, सचिव मनोज सिंह, पवन दूबे, राम सिंह, प्रिया मौर्या, सुभाष भारती, शिवाजी सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed