{"_id":"59e3b2474f1c1bf3538b7b88","slug":"121508094535-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान एवं गणित कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान एवं गणित कार्यशाला आयोजित
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। तपोवन विद्यालय में रविवार को दो दिवसीय विज्ञान एवं गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान के सिद्धांतों को समझा। इस दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्राचीन और वैदिक गणित और न्यूटन के बारे में तथा उनके सिद्धांतों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बच्चों को माचिस की तीलियों से विभिन्न प्रकार के आकार निर्माण की तकनीकी के बारे में बताया गया। बच्चों ने कार्यशाला में शिक्षकों से कई सवाल किए और जवाब प्राप्त कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया। प्रबंधक डा. विजय कुमार राय ने बताया कि इस कार्यशाला के आयोजन के पीछे बच्चों आधुनिक शिक्षा देकर उनके ज्ञान का विस्तार करना है। इस अवसर पर जीपी शर्मा, जीआर सतपती, वीरेंद्र नायक, विजयनाथ शर्मा, सत्यम उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, अंकित पांडेय आदि उपस्थित रहे।