फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 roads will be constructed with Rs. 3.68 crore

Chandauli News: 3.68 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें

Thu, 17 Apr 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
12 roads will be constructed with Rs. 3.68 crore
दुलहीपुर। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बुधवार को नियामताबाद विकास खंड के विभिन्न गांवों में लोक निर्माण विभाग की ओर से 3 करोड़ 68 लाख 89 हजार की लागत से प्रस्तावित 12 सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पड़ाव-भूपौली मार्ग की मरम्मत 18.33 लाख और कुंडा खुर्द चौराहा मार्ग की मरम्मत 39.90 लाख से कराई जाएगी। इसी तरह 38.70 लाख से कुंडा खुर्द के मलहिया बस्ती संपर्क मार्ग, 21.10 लाख से मवई से सुल्तानीपुर मार्ग, 16.50 लाख से हरिशंकरपुर लेड़ुआपुर रोड से मोहम्मदपुर सड़क का निर्माण होगा। इसी तरह 32.70 लाख से पड़ाव-भूपौली मार्ग से सूजाबाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा 42.96 लाख से चंदासी से भोगवर मार्ग के नवीनीकरण का कार्य प्रस्तावित है। चंदासी से भोगवार मार्ग की विशेष मरम्मत का काम 38.70 लाख से होगा। वहीं 22.70 लाख से चंदासी टडिया मार्ग की मरम्मत होगी। जीटी रोड से चैनपुर मार्ग की विशेष मरम्मत का कार्य 37.40 लाख से होगा। मवई-सुलतानीपुर मार्ग पर नई बस्ती में विशेष मरम्मत का कार्य 23.60 लाख से होगा। इस मौके पर संदीप पटेल, संजय पासवान, रवि चौधरी, राजू साहनी, कुंडा खुर्द प्रधान श्यामजी यादव, कुंडा कला प्रधान अनिल चौहान, मवई प्रधान खुर्शीद आलम, याहिया खान बब्बन, सुनील शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed