फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1172 nomination filled

1172 ने प्रधान पद पर भरे पर्चे

Sat, 21 Nov 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 21 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
1172 nomination  filled
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन के दूसरे 
विज्ञापन
दिन सकलडीहा और नियामताबाद ब्लाक पर गहमागहमी के बीच कुल 1172 उम्मीदवारों ने प्रधान पद के लिए पर्चा भरा।

जबकि दोनों ब्लाकों में 2349  लोगों ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया।

अंतिम दिन होने की वजह से देर शाम तक नामांकन होता रहा।

प्रत्याशियों ने अपने अपने गांव से जुलूस निकाला और नामांकन स्थल तक  पहुंचे। नामांकन स्थलों पर धारा 144 का उल्लंघन होता रहा और पुलिस देखती रही।


सकलडीहा ब्लाक में 104 ग्राम प्रधान और 1328 ग्राम पंचायत सदस्य  पदों के लिए नामांकन दूसरे दिन भी निर्धारित समय पर शुरू हुआ। शुक्रवार को 751 प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि 1254 प्रत्याशियों ने ग्राम  पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन किया।

इसके पहले गुरुवार को 368 प्रधान  प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इस तरह दो दिनों में कुल 1119  प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी तरह गुरुवार को 354 प्रत्याशियों ने  पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया और दो दिनों में 1608 प्रत्याशियों ने  नामांकन किया।

इसके पूर्व पर्चा दाखिल करने आए ग्राम प्रधान उम्मीदवारों  ने खूब शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन करने वालों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी वाहनों से  ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे थे।

पर्चा दाखिला को लेकर सकलडीहा बाजार में काफी भीड़ रही। बार बार जाम की  स्थिति बन जा रही थी।


न्याय पंचायत वार आवेदन के लिए कुल 13  काउंटर बनने से काफी राहत रही। उम्मीदवारों के साथ मात्र एक प्रस्तावक ही  गेट के अंदर प्रवेश कर पा रहा था।  सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स रही।

 क्षेत्राधिकारी  श्यामदेव बिन्द व एसडीएम जवाहर  लाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

 निर्वाचन अधिकारी एलके झा ने बताया कि ग्राम  प्रधानी पद के आरक्षण में महिलाओं के लिए 17, अनुसूचित महिला 8, अनुसूचित  पुरुष 16, पिछड़ा वर्ग महिला 10, पिछड़ा वर्ग परुष 19 व अनारक्षित 34 गांव  सभाओं को किया गया है।

इसी तरह नियामाबाद ब्लाक में 88 ग्राम प्रधान और  1163 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सुबह से ही नामांकन का दौर शुरू हुआ तो  देर शाम तक जारी रहा।


यहां न्याय पंचायत वार दस काउंटर बनाए गए थे।  शुक्रवार को 421 प्रधान के उम्मीदवारों ने नामांकन  किया, जबकि गुरुवार को 407 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

इस तरह 88  ग्राम प्रधान पद पर कुल 828 उम्मीदवार हो गए। जबकि शुक्रवार को 1095  ग्राम पंचायत सदस्य उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed