फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1154 passengers cancelled their journey due to cancellation of trains.

Chandauli News: ट्रेनों के निरस्त होने से 1154 यात्रियों ने रद्द की यात्रा

Mon, 22 Sep 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
1154 passengers cancelled their journey due to cancellation of trains.
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। कुरमी समाज को एसटी में सूचीबद्ध करने की मांग के समर्थन में कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले रेल रोको आंदोलन के कारण ट्रेनों के निरस्त होने और मार्ग परिवर्तन होने के कारण शनिवार और रविवार को कुल 1154 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी। टिकट कैंसिल होने के कारण यात्रियों को 5.98 लाख 905 रुपये वापस किए गए। अभी आंदोलन जारी है। ऐसे में यह संख्या बढ़ सकती है। मांगों के समर्थन में कुड़मी संघर्ष मोर्चा के बैनरतले झारखंड, बंगाल और ओडिशा के विभिन्न स्टेशनों पर रेल पटरियों पर आंदोलनकारी बैठ गए। इससे रेल परिचालन बाधित हो गया है। पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली दिल्ली रांची राजधानी और वाराणसी आसनसोल मेमू को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली 20 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं जबकि 20 ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया गया। इससे यात्री यात्री परेशान रहे। इस कारण शनिवार को कुल 854 यात्रियों के टिकट रिफंड किए गए।
विज्ञापन

इनमें से 280 अनारक्षित टिकट रिफंड किए गए और यात्रियों को 27 हजार 515 रुपये वापस किए गए। इसी तरह 574 आरक्षित टिकट वापसी के कारण रिफंड के रूप में 3.71 लाख 860 रुपये लौटाए गए। इसी तरह रविवार की दोपहर एक बजे तक तीन सौ यात्रियों ने टिकट वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 96 अनारक्षित टिकट के रिफंड से 24 हजार 530 रुपये और 204 आरक्षित टिकट के रिफंड से 1.75 लाख की राशि वापस की गई। इस तरह दूसरे दिन कुल 1.99 लाख 530 रुपये वापस किए गए। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि यात्रियों को दिक्कत न हो इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed