फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मिला रसोई गैस

उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मिला रसोई गैस

Sun, 01 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मिला रसोई गैस
गैस कनेक्शन

विज्ञापन
मुगलसराय। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शनिवार को नगर के वार्ड नंबर नौ मुगलचक में 55 गरीब परिवार की महिलाओं को रसोई गैस सिलेंडर,चूल्हा, रेगुलेटर ,पाइप का वितरण किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) नगर के चेयरमैन संतोष खरवार व सभासद शीला देवी ने महिलाओं को रसोई गैस दिया।

इस दौरान चेयरमैन संतोष खरवार ने कहा कि सरकार द्वारा बहुत सी ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसकी जानकारी आम जनता को नहीं है, लेकिन समाचार पत्रों ,टीवी चैनलों आदि के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। लोगों को इसका लाभ अवश्य लेना चाहिए। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के नीति पर काम कर रही है। सभासद शीला देवी ने कहा कि हमारे वार्ड में 55 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किया जा रहा है। इससे गरीब महिलाओं को धुएं से निजात मिलेगी। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि शिव शंकर शर्मा, भानु तिवारी, रमेश पटेल, बनारसी चौहान ,सोनू गुप्ता ,कुंता देवी ,रोशनी देवी, सच्ची देवी, आशा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed