{"_id":"5c7d76fabdec22140f074b69","slug":"111551726330-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत मतदान के लिए ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत मतदान के लिए ली शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। नेहरु युवा केंद्र की ओर से सोमवार को महरखा में मतदाता जागरूकता तथा युवा संसद का आयोजन किया गया। इसके अलावा योग गुरु अरविंद योगी ने कार्यक्रम आए लोगों को योग के बारे में जानकारी दी। साथ ही शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों ने शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक शिवम सिंह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां जनता अपनी सरकार चुनती है। ऐसे में चुनाव के दौरान सभी की भागीदारी ही लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है। योगाचार्य अरविंद योगी ने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति अपनी नियमित दिनचर्या के बाद भी स्वास्थ्य रह सकता है। कहा कि योग एक प्राचीन कला है, जिसके माध्यम से असाध्य रोगों को भी नष्ट किया जा सकता है। यह आज के परिवेश के लिए बहुत जरूरी है। इस दौरान पवन यादव, सुभाष यादव, अभिषेक, राहूल, जितेंद्र, शिवम, अर्चना, दीपिका, आदर्श आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन