फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लापरवाह अधिकारियों को सीडीओ ने फटकारा

लापरवाह अधिकारियों को सीडीओ ने फटकारा

Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह अधिकारियों को सीडीओ ने फटकारा
चंदौली। शौचालय और पीएम आवास निर्माण की प्रगति जानने के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें दोनों योजनाओं में अधिकारियों की सुस्ती के चलते निर्माण कार्य धीमा होने पर सीडीओ ने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव सोमवार को अधीनस्थों संग ब्लाक वार शौचालय निर्माण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होने सदर, सकलडीहा, बरहनी, चकिया, नौगढ़, नियामताबाद, धानापुर, चहनिया, शहाबगंज ब्लाकों में निर्माणाधीन शौचालयों के बारें में अधिकारियों जानकारी ली। लेकिन सदर, बरहनी और सकलडीहा में शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाया। चेताया कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण में प्रति गंभीर है और लगातार मानिटरिंग भी हो रही है। ऐसे में अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सचेत रहे। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। इस दौरान पीडी सुशील कुमार, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र, बीडीओ एमपी चौबे, शंकर प्रसाद सोनकर, राजन राय, कैलापति सिंह, अपेक्षा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी बैठक में सीडीओ ने पीएम आवास निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने नौगढ़ में आवास निर्माण का काम अधूरा होने पर नाराजगी जताई। साथ ही 15 फरवरी तक आवासों का काम पूरा कराने का निर्देश दिया। वर्ष 2018-19 में 2847 आवास बनने है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते शासन की महत्वपूर्ण योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। सदर व नौगढ़ सहित अन्य ब्लाकों में आवास की स्थिति बेहद खराब है। वहीं नौगढ़ में लक्ष्य के सापेक्ष नौ व सदर ब्लाक में 11 प्रतिशत ही आवासों के निर्माण कराया गया है। जबकि बरहनी, धानापुर व सकलडीहा विकास खंडों में लाभार्थियों को भुगतान करने में देरी हुई है। चेताया कि तय अवधि के आवास पूे नहीं हुए तो सचिव और बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पीडी सुशील कुमार, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, बीडीओ एमपी चौबे, राजन राय, सरिता सिंह, शंकर प्रसाद सोनकर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed