फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सरकार करे मांगों पर विचार नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

सरकार करे मांगों पर विचार नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

Thu, 10 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
सरकार करे मांगों पर विचार नहीं तो होगा उग्र आंदोलन
चंदौली। पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार करते हुए एक्सईएन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन को विवश होंगे। वहीं मुख्यालय के डाकघर के कर्मचारियों ने भी मांगों के समर्थन में हड़ताल किया। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन और संविदा कर्मियों को नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसे अनसुना कर रही है। कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंण्डमेंट बिल 2018 के जनविरोधी प्रतिगामी प्राविधानों का बिजली कर्मचारी और इंजीनियरज प्रारम्भ से ही विरोध करते रहें हैं। केंद्र सरकार को लिखित तौर पर कई बार पत्रक दिया जा चुका है। बिल पारित हो गया तो सब्सिडी और क्रास सब्सिडी तीन साल में समाप्त हो जाएगा। इससे किसानों और आम उपभोक्ताओं की बिजली महंगी हो जाएगी। जबकि उद्योगों और व्यवसायिक संस्थानों के बिजली दरों में कमी की जाएगी। कहा कि संशोधन के अनुसार हर उपभोक्ता को बिजली लागत का पूरा मूल्य देना होगा। वहीं बिजली की दरें 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी। वक्ताओं ने इलेक्ट्रिसिटी अमेण्डमेंट बिल 2017 को वापस लेने, बिजली निगमों का एकीकरण करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। इस दौरान दलसिंगार यादव, शिव नरायण, गुलशन, डीके पांडेय, अभिमन्यु प्रसाद, मनोज कुमार, रवि, जितेंद्र, राजू, रामा, दयानन्द रहे। संचालन दिनेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed