फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अशोक

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अशोक

Sat, 05 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के  अध्यक्ष बने अशोक
चकिया। बार एसोसिएशन चकिया के अध्यक्ष तथा महामंत्री पद का चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी के बीच हुआ। कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिंह ने 66 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं बाबूलाल ने 98 मत पाकर महामंत्री पद पर कब्जा किया। मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज कुमार सिंह तथा सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप जायसवाल की देख-रेख में बार का चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष तथा महामंत्री पद के लिए शुक्रवार की सुबह से ही गहमागहमी रही। समर्थक अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए सुबह से ही जम गए थे। उनके पक्ष नारेबाजी और वोट मांगने के लिए दिनभर जूझते रहे। सुबह साढ़े दस बजे मतदान शुरू हुआ और 3 बजकर 30 मिनट तक मतदान हुआ। जिसमें कुल 186 अधिवक्ता मतदाताओं में से 182 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह और महामंत्री पद पर बाबूलाल को विजेता घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें अशोक कुमार सिंह 66 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बैजनाथ राय को छह मतों से पराजित किया। बैजनाथ को 60 वोट मिले। वहीं अध्यक्ष पद के लिए विजय यादव 41 तथा संतोष श्रीवास्तव 12 मत प्राप्त कर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। महामंत्री पद के लिए बाबूलाल और राकेश पाठक के बीच सीधी टक्कर थी। बाबूलाल को 98 तथा राकेश पाठक को 81 मत प्राप्त हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज कुमार सिंह तथा सहायक चुनाव अधिकारी प्रदीप जायसवाल की देख-रेख में बार का चुनाव सम्पन्न कराया गया।
विज्ञापन

इनसेट
सिविल बार के लिए हुआ नामांकन
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संग विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को सदर तहसील के बार सभागार में शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन प्रत्याशियों ने चुनाव अधिकारियों के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां अध्यक्ष व महामंत्री पद के तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कई पदों के लिए एक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनाव की सरगर्मी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित सदर तहसील परिसर के बार सभागार में सिविल बार के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही सरगर्मी बढ़ गई। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी कपिलदेव सिंह, चंद्रमौली उपाध्याय, विजय साहू, प्रभुनारायण मौर्य व अशफाक अहमद सिद्दीकी के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह व हरिभूषण तिवारी व महामंत्री पद के लिए अजय कुमार, रामकृत व राजन सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक पद के लिए शमसुद्दीन, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए विनय कुमार सिंह, संजीव कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद संतोष कुमार खरवार, संयुक्त मंत्री के तीन पद के लिए खालिद वाकर आविद, सदस्य कार्यकारिणी दस वर्ष के ऊपर छह पद के लिए अशोक कुमार व दस वर्ष के नीचे छह पद के लिए प्रभाकर उपाध्याय ने नामांकन किया। इसको लेेकर सुबह से ही सदर तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल कायम रहा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को भी चलेगी। सात को नामांकन पत्रों की जांच व आठ को नाम वापसी होगी।

इनसेट
सकलडीहा में भी भरे गए परचे
सकलडीहा। सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव 2019 के लिए शुक्रवार को सुबह से गहमा गहमी के बीच अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नामांकन हुआ। इसमें महामंत्री को छोड़ अध्यक्ष सहित सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इससे इन पदों पर नामांकन करने वालों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र ने नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची चस्पा की। सकलडीहा बार के वार्षिक चुनाव को लेकर सुबह से ही तहसील परिसर में भारी गहमा गहमी बनी रही। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अध्यक्ष पद पर रमाकांत पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र भारती, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर बच्चेलाल मौर्य, सहायक सचिव प्रशासन के लिए श्यामजी प्रसाद ने नामांकन किया। इन पदों पर किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं महामंत्री पद पर दो उम्मीदवार जयप्रकाश नारायण और अखिलेश तिवारी ने नामांकन किया। इसके अलावा कार्यकारिणी के लिए शिवकुमार सिंह, रमाकांत पांडेय, यशवंत सिंह यादव, श्रीकांत सिंह, बुद्धिराम, संजय श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, संजय कुमार सिंह और योगेंद्र मिश्रा ने आवेदन किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रो की जांच और दो से चार बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र, जयप्रकाश ओझा, बार अध्यक्ष दीनानाथ, शासकीय अधिवक्ता जगदीश सिंह, नितिन तिवारी,सुभाष सिंह, विजय प्रताप सिंह,सच्चिदानंद सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed