फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का काम करें प्रशिक्षक- चेतनाराण

ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का काम करें प्रशिक्षक- चेतनाराण

Tue, 25 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का काम करें प्रशिक्षक- चेतनाराण

विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खेल कूद और साहित्यिक प्रतियोगिताओं का का समापन सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक चेतनरायन सिंह ने प्रशिक्षकों से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने का आह्वान किया। इसके पूर्व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं ने दम खम दिखाया।
समापन समारोह की शुरूआत झंडोत्तोलन के बाद दीप प्रज्ज्वल के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक चेतनरायन सिंह ने कहा कि जिले की धरती में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जिले का सम्मान बढ़ाने के लिए लोगों को मिल कर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौदह से 18 वर्ष केेे छात्र छात्राओं को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए सहयोग की आवश्यकता है। कहा कि प्रशिक्षकों को विशेष मेहनत करनी होगी। प्रतिभावान छात्रों को वाराणसी स्टेडियम में चयन कराएं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम संयोजक खेल सचिव और कीनाराम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य धंनजय सिंह ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर डॉ. श्री कृष्ण लाल, डॉ. जय्रपकाश पांडेय, नजमुद्दीन, कालिका सिंह, नंदू गुप्ता, विपिन सिंह, राकेश सिंह, उपेन्द्र भारती, रोजन्द्र पांडेय, लालजी सिंह, महेन्द्र नाथ पांडेय, नागर पांडेय, अमृत प्रकाश सिंह, वीरेन्द्र प्रताप तिवारी, बृजेश सिंह, लालजी यादव रहे। संचालन राजेन्द्र पांडेय व वीरेन्द्र सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन धनंजय सिंह ने की।
विज्ञापन


चहनियां। क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय माध्यमिक विद्यालयीय खेल कूद और साहित्यिक प्रतियोगिता में खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनियां के छात्र अव्वल रहे। ओवरआल में अशोक इंटर कालेज बबुरी द्वितीय और अमर शहीद विद्यामंदिर शहीदगांव तृतीय रहा। इसी तरह साहित्यिक कार्यक्रम में खंडवारी देवी इंटर कालेज चहनिया ने पहला, बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज दूसरे और अमर शहीद विद्या मंदिर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed