{"_id":"5b353a0e4f1c1b36208b59da","slug":"111530214926-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल युवा संवाद की तैयारी पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल युवा संवाद की तैयारी पर चर्चा
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में वरुणा नदी के तट शास्त्री घाट पर नौ अगस्त को आयोजित पूर्वांचल युवा संवाद की तैयारी को लेकर गुरुवार को चहनियां इलाके के रमौली स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर हुई बैठक में अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया गया।
बैठक में आयोजक अरविंद पाण्डेय ऽडॉक्टरऽ ने बताया कि जिस तरीके से अगस्त 1942 में देश को आजादी दिलाने के लिए नागरिक अवज्ञा आंदोलन एवं अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर किया था वैसे ही 9 अगस्त को क्रांति दिवस वाराणसी में युवाओं का महासंगम होगा। यहां नौजवान भारत माता के मान और शौर्य को बढ़ाने, भारत को आर्थिक आजादी दिलाने, समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने पर चर्चा करेंगे। नौजवानों को आत्म निर्भर बनाने की योजना बनाई जाएगी। कहा कि इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए सभी जिलों में बैठक होगी। बैठक में अमृत चौरसिया ,मिंटू अग्रहरी, विनय, चंदन, मनोज पांडेय उपस्थित रहे। अध्यक्षता पप्पू चौरसिया ने और संचालन सतीश गुप्ता ने किया।