{"_id":"5b2563634f1c1b254d8b6d14","slug":"111529176931-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेदखली की कार्रवाई के लिए जारी की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेदखली की कार्रवाई के लिए जारी की नोटिस
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा कर पक्का निर्माण कराने वाले विकास खंड के बाघी गांव के 165 लोगों के खिलाफ तहसीलदार ने नोटिस जारी किया है। ऐसे लोगों को अभिलेख के साथ 17 जून को कार्यालय में तलब किया है। इससे कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार ने चेताया है कि अभिलेख प्रस्तुत न करने पर जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
नौगढ़ ब्लाक के बाघी गांव में दो दशक पहले वनवासी मुसहरों का बसेरा था। ये लोग परिवार के साथ झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। तत्कालीन ब्लाक प्रमुख शांता सिंह के अनुरोध पर तत्कालीन डीएम वाराणसी नेतराम और कमिश्नर सौरभ चंद्रा ने वनवासियों के लिए कालोनी बनाने का निर्देश दिया था। इस बीच आशियाना तो नहीं बना, उल्टे वनवासियों को वहां से हटा दिया गया। वनवासियों ने दूसरे जगह वन में अपना आशियाना बना लिया। वनवासियों के लिए मिले भूमि को लोगों ने खरीद लिया और पक्के निर्माण करा लिए। नौगढ़ तहसील बनने के बाद राजस्व कर्मियों ने गांव सभा की भूमि को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि भूमि पर पक्का निर्माण करा लिया गया है। इसके बाद मई माह में तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपाल मोती ने स्थलीय निरीक्षण किया और कुछ लोगों से भू अभिलेख भी दिखाने को कहा लेकिन किसी ने प्रस्तुत नहीं किया। इस पर तहसीलदार नरायन सिंह ने अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया और बेदखली की कार्रवाई के लिए 165 लोगों के खिलाफ नोटिस दिया है। नोटिस देकर सभी को 17 जून को तहसील बुलाया है। इस संबंध में डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि यदि भूमि गांव सभा की है तो उसे खाली कराई जाएगी। एंटी भू माफिया आपरेशन के तहत जेसीबी से मकानों को गिराया जाएगा। खाली भूमि को भूमिहीन लोगों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन