{"_id":"5ad79dac4f1c1b5f098b54e1","slug":"111524080044-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम जयंती पर भ्रष्टाचार से लड़ने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम जयंती पर भ्रष्टाचार से लड़ने का संकल्प
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा सदस्यों ने बुधवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर परशुराम जयंती मनाई। इस दौरान एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया। वहीं संगठन की मजबूती और समाज की समस्याओं के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया और नशा मुक्ति के लिए सात दिवसीय यज्ञ के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।
गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केएन पांडेय ने कहा कि आज जरूरत है कि समाज के लोग भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलें और समाज को नशा और भ्रष्टाचार से मुक्त करें। भ्रष्टाचार की समस्या पूरे देश को खोखला कर रही है। इस पर पूरी तरह से नियंत्रण करने के लिए लोगों को संकल्पित होना होगा। वहीं नशामुक्ति के लिए सात दिवसीय यज्ञ का आयोजन भी कराया जाएगा। इस दौरान परशुराम जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश छुट्टी घोषित किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर यमुना चौबे, विनोद कुमार पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, पारसनाथ तिवारी, श्रीराम द्विवेदी, कुश उपाध्याय, शैलेंद्र पांडेय, अजय पांडेय आदि रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कटवांमाफी गांव में बुधवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभय नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान परशुराम शोषण, जुल्म और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी। जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम कमजोर वर्ग के सदैव पक्षधर रहे। इस मौके पर परशुराम सिंह, बीरबल शास्त्री, रामललित पासवान, श्रीपत सिंह, हृदय नारायण प्रजापति, त्रिवेणी रस्तोगी, मिश्रीलाल, नूर आलम उपस्थित रहे।