फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   गरीबों व किसानों के लिए समर्पित है बजट

गरीबों व किसानों के लिए समर्पित है बजट

Fri, 09 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गरीबों व किसानों के लिए समर्पित है बजट

विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय केन्द्रीय बजट परसामान्य चर्चा में भाग लिया। उन्होंने बजट को लोक कल्याणकारी बताया। कहा कि सरकार ने गरीब व किसान को ध्यान को ध्यान में रखकर बजट बनाया है। संविधान की अवधारणा के अनुरूप लोक कल्याणकारी राज्य के लिए समर्पित बजट का समर्थन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम विचार और राष्ट्र के लिए समर्पित है। कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप गरीबों की सेवा ही नारायण की सेवा मानते हैं। जब प्रधानमंत्री ने जनधन योजना की शुरूआत की तो लगा कि खाते खुलवाने से क्या क्रांति आ जायेगी। लेकिन जब खाते खुले और उसके फायदे सामने आये तब समझ आया कि प्रधानमंत्री देश को किस दिशा में आगे ले जाना चाहते हैं। उसके बाद उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप जैसी योजनाएं प्रारंभ हुई। किसान स्वाइल हेल्थ कार्ड से शुरू हुआ किसान कल्याण का सफर फसल बीमा योजना से आगे बढ़ा और इस बार के बजट में किसानों कीलागत का डेढ़ गुना मूल्य किसानों को देने का साहसिक निर्णय लिया गया। कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट की बातों का पिछले लंबे समय से उल्लेख किया जाता था। डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना के द्वारा प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा की सौगात गरीब और मध्यमवर्ग के लिए स्वास्थ्य की गारंटी लेकर आयी है। स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी योजना हिन्दुस्तान ही नहीं दुनिया में कही नहीं है।सरकार का यह बजटगरीबों के सामने कांग्रेस की तरह 20 सूत्रीय टुकड़े फेकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed