{"_id":"598b61c74f1c1b86628b46de","slug":"111502306759-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों में दवाईयों का किया गया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों में दवाईयों का किया गया वितरण
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा (ब्यूरो)। ब्लाक संसाधन केंद्र बरहनी पर बुधवार को ब्लाक के सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों में एलवेन्डाजोल (कृमि नाशक) दवाइयों का वितरण किया गया । इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के द्वितीय चिकित्साधिकारी डा. गौरव नंदन द्वारा बच्चों को खिलाने की विधि भी बताई गई। गुरुवार को कृमि दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को एलवेंडाजोल ( कृमि नाशक) दवाइयां खिलाई जाएगी। यह दवाइयां पांच वर्ष से उन्नीस वर्ष तक के बऽ्चों को दी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान एबीआरसी बरहनी रामजी प्रसाद, जितेन्द्र प्रजापति ,दिनेश सिंह ,अनिल सिंह, रविशंकर पांडेय , अजीत कुमार , सहित तमाम अध्यापक उपस्थित रहे।