फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11 electricians absent at the sub-station were dismissed

Chandauli News: उपकेंद्र पर अनुपस्थित 11 बिजलीकर्मी बर्खास्त किया

Sun, 19 Mar 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
11 electricians absent at the sub-station were dismissed
जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने विद्युत कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर शनिवार को विद्युत उपकेंद्र इलिया का निरीक्षण किया। उपकेंद्र पर 12 कर्मचारियों में अनुपस्थित 11 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया। इसमें पावर कारपोरेशन के दो व नौ संविदाकर्मी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने उपकेंद्र पर मौजूद संविदाकर्मी को क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने में सहयोग करने को कहा। इलिया विद्युत उपकेंद्र के तीनों फीडरों से शुक्रवार से विद्युत आपूर्ति ठप रहने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की थी। वे शाम चार बजे उपकेंद्र पर पहुंचे। जहां नियुक्त 12 कर्मचारियों में एकमात्र संविदा कर्मी विनय पांडेय ड्यूटी पर मिला। उससे बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। सरकारी कर्मचारी रामविलास प्रजापति तथा कमलेश, संविदा कर्मी वंश नारायण पांडेय, अरविंद मिश्रा, हैदर अली, राजकुमार, धर्मदेव, घनश्याम लक्ष्मण पासवान, धनंजय पासवान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश दिया। ठेकेदार से डुगडुगी पिटवा कर नए सिरे से भर्ती करने कहा। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, तहसीलदार वंदना मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed