फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बिजली का तार टूटने से दस दिनों से अंधेरे में है सढ़ान गांव

बिजली का तार टूटने से दस दिनों से अंधेरे में है सढ़ान गांव

Thu, 10 Jan 2019 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिजली का तार टूटने से दस दिनों से अंधेरे में है सढ़ान गांव
चहनियां। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ब्लाक के सढ़ान गांव में ट्रांसफार्मर का तार टूटने से दस दिनों से बिजली-पानी के संकट से चार हजार की आबादी जूझ रही है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बिजली विभाग तार न होने का बहाना बना रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। सढ़ान गांव की आबादी चार हजार से अधिक है। दस दिन पहले गांव में लगे ट्रांसफार्मर का तार टूट कर गिर गया था। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते ग्रामीण बिजली और पेयजल के संकट से परेशान हैं। गांव के रफत जमाल, फैयाज अहमद, मंगरू, संदीप, मोबिन सिद्दीकी, सेराज, काशी, संजय आदि का कहना है कि सरकार ट्रांसफार्मर जलने अथवा कोई गड़बड़ी होने पर चौबीस घंटे के भीतर समस्या का निदान कर आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रही है लेकिन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की मनमानी इस पर पानी फेर रहे हैं। दस दिनों से बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी ठप है। वहीं, नलकूप न चलने से खेतों की सिंचाई बाधित है, जिससे किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द तार बदलकर आपूर्ति बहाल न की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई सुभाष ने बताया कि स्टोर में तार न होने के कारण दिक्कत हो रही है। आश्वस्त किया कि जल्द ही तार बदलकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed