फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रोजगार के लिए 107 लाभार्थियों का हुआ चयन

रोजगार के लिए 107 लाभार्थियों का हुआ चयन

Fri, 29 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रोजगार के लिए 107 लाभार्थियों का हुआ चयन
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार व खादी ग्रामोद्योग स्वरोजगार योजना के लिए गुरुवार को विकास भवन सभागार में बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार हुआ। इसमें 107 युवाओं को रोजगार देने के लिए चुना गया। आवेदन करने वाले 155 में 121 ही साक्षात्कार में शामिल हुए। चयन समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से अभ्यर्थियों से रोजगार के संबंध में सवाल पूछा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 130 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उपस्थित 97 अभ्यर्थियों का स्वरोजगार के लिए चयन किया गया। जबकि 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग स्वरोजगार योजना के लिए 25 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इसमें 14 उपस्थित रहे तथा 11 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल नहीं हुए। इस दौरान 10 अभ्यर्थियों का स्वरोजगार के लिए चयन किया गया। चयन समिति के सदस्यों ने अभ्यर्थियों से स्वरोजगार व उनकी ओर से प्रस्तुत किए गए व्यवसाय के विवरण के आधार पर सवाल पूछे गए। चयनित अभ्यर्थियों का फ्लोर मिल, राइस मिल, बीज प्लांट, आटा चक्की स्थापित करने, टेंट व्यवसाय, मुर्गी पालन, कुक्कुट पालन आदि के लिए चयन किया गया। अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए बैंकों से लिए जाने वाले कर्ज की राशि पर 25 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। वहीं मात्र 4 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन मिलेगा। अनुदान की राशि अभ्यर्थियों के ऋण खातों में भेजी जाएगी। इस संबंध में उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने बताया कि अधिकांश अभ्यर्थियों ने कृषि व पशुपालन से संबंधित स्वरोजगार के लिए आवेदन किया था। साक्षात्कार में बेहतर प्रस्तुति करने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। चयन समिति में उद्योग उपायुक्त के साथ ही खादी ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव, डीडीएम नाबार्ड हीरालाल, आईटीआई प्राचार्य जयप्रकाश यादव, एलडीएम के प्रतिनिधि सुधीर धूसिया, बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक प्रमोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed