फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 kg ganja recovered in different operations

अलग अलग अभियानों में 10 किलो गांजा बरामद

Wed, 27 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 kg ganja recovered in different operations
लाख प्रयास के बाद भी जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी थम नहीं रही है। बुधवार को अलग अलग स्थानों से पांच को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। राजकीय रेलवे पुलिस ने पीडीडीयू जंक्शन से सात किलो गांजा बरामद किया है। वहीं चहनियां और सैयदराजा पुलिस ने भी गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बुधवार की भोर में गश्त कर रही थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन पर एक युवक संदिग्ध हाल में पिट्ठू बैग लिए दिखा। उसे पकड़ कर जांच की गई तो बैग में 7.124 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सूरज पासवान निवासी नई टोला छोटी केशवपुर थाना जमालपुर जिला मुंगेर बिहार बताया। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और अरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि युवक लंबे समय से ट्रेनों से गांजा की तस्करी कर रहा था। बरामद माल की कीमत 70 हजार रुपये से अधिक है। चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना अंतर्गत तिरगांवा बैरियर के पास बुधवार की भोर में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा उनके पास से सवा किलो गांजा और वाहन के दो फर्जी नंबर पलेट बरामद किया। बलुआ थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पकड़े गए अभिषेक सिंह रामगढ़ और आलोक यादव नादी के निवासी है। अभिषेक पर पहले से ही बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज है। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार स्थानीय पुलिस ने बगही तालाब के पास से बुधवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। निरीक्षक उदय प्रताप सिंह और एसआई मनोज कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार सद्दाम हुसैन निवासी मानिकपुर सैयदराजा और प्रभात पासवान निवासी भदौरा थाना चैनपुर जिला भभुआ कैमूर बिहार के पास से एक हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed