फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 hours of power cut from feeders connected to substation

Chandauli News: उपकेंद्र से जुड़े फीडरों से हो रही 10 घंटे कटौती

Tue, 22 Apr 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
10 hours of power cut from feeders connected to substation
सकलडीहा। ग्रामीण उपकेंद्र के फीडरों से जुड़े गांवों में कई दिन से 10 घंटे कटौती की जा रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों ने बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन


सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से कुल पांच फीडर सकलडीहा सेकेंड, नोनार, कुछमन, कमालपुर और चहनिया फीडर संचालित होते हैं। शाॅर्ट-सर्किट से गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए विद्युत निगम की ओर से एक अप्रैल से सुबह 10 से शाम के पांच बजे तक कटौती की घोषणा की गई है, लेकिन बिजली सुबह आठ बजे ही कट जा रही है और शाम छह बजे आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन विद्युत निगम अभी भी पूरे दिन बिजली कटौती कर रहा है। गर्मी में ग्रामीणों को हाथ के पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कटौती बंद किए जाने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत निगम के एक्सईएन विपिन कुमार का कहना है कि जल्दी ही रोस्टर में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed