फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 crore profit budget passed

सदस्यों ने मेज थपथपा कर दस करोड़ लाभ का बजट किया पास..

Tue, 03 May 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
10 crore profit budget passed
पीडीडीयू नगर । नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका कार्यालय स्थित सभागार में हुई। जिसमें वर्ष 2022-2023 का बजट प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि बोर्ड के सदस्यों ने अनुमानित आय और व्यय के अनुसार दस करोड़ एक लाख सात हजार 255 रुपये के लाभ का बजट मेज थपथपा कर पास किया।
विज्ञापन

नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक सोमवार की सुबह दिन में लगभग 11 बजे पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार की अध्यक्षता में कार्यालय स्थित सभागार में हुई। इस दौरान वर्ष 2022- 2023 के लिए 90 करोड़ 26 लाख 95 हजार 755 रुपये की अनुमानित आय व 80 करोड़ 25 लाख 25 लाख 88 हजार 500 रुपये व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया। आय व व्यय के सापेक्ष दस करोड़ एक लाख सात हजार 255 रुपये लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित सदस्यों ने मेज थपथपाकर पास किया। इस दौरान ईओ कृष्णंचद्र, सांसद प्रतिनिधि बाबला मुखर्जी, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया, सभासद अशोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, वकार जाहिद, जितेंद्र गुप्ता, सिकंदर पासवान, मो. ईशा खां, निधि तिवारी, प्रियंका तिवारी, मनीषा समेत नामित सभासद अशोक सोनकर, अनांद मोहन चौरसिया, विकास सिंह समेत अन्य अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर पालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक में वर्ष 2022-2023 के लिए 80 करोड़ 25 लाख 25 लाख 88 हजार 500 रुपये व्यय का खाका खींचा गया है। इसमें लगभग 17 करोड़ रुपये सड़क व नाली निर्माण, 20 लाख रुपये नाला सफाई, 21 लाख रुपये प्रकाश व्यवस्था पर खर्च करेंगे। हालांकि सभासद राजेश जायसवाल, अशोक जायसवाल ने बैठक के दौरान वार्डो में प्रकाश की आवश्यकता को देखते हुए इस मद में एक करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव दिया। संवाद चंदौली। नगर पंचायत चंदौली कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र गोंड की अध्यक्षता में बजट की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान 23 करोड़ 78 लाख 53 हजार 607 रुपये आय व 23 करोड़ 04 लाख 88 हजार रुपये व्यय का बजट प्रस्तुत किया। आय व्यय के सापेक्ष वित्तीय वर्ष में 73 लाख 65 हजार 607 रुपये लाभ का बजट प्रस्तुत हुआ। इस दौरान सभागार में उपस्थित सभासदों ने बजट को सर्वसम्मति से पास किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के प्रभारी ईओ कृष्ण चंद्र समेत सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed