{"_id":"e20ae6fe-8b90-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-team-was-attacked-in-kunda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंग्स ऑफ बलीपुर: सीबीआई टीम पर हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंग्स ऑफ बलीपुर: सीबीआई टीम पर हमला
प्रतापगढ़/ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी जिया उल हक, बलीपुर गांव के प्रधान नन्हें यादव और उसके भाई सुरेश यादव के हत्या के मामलों की जांच कर रही सीबीआई टीम के वाहन पर कुंडा में पथराव किया गया। वाहन में सीबीआई के डीएसपी समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे। हमले में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन टीम के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
मंगलवार की रात बोलेरो से जा रही सीबीआई टीम पर कुंडा के करीब मानिकपुर के एक गांव के पास पथराव किया गया। पथराव में सीबीआई टीम का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हमले में सीबीआई अफसरों को चोट नहीं लगी। सीबीआई अफसरों ने पुलिस को पथराव की जानकारी दी तो वहां फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
रात भर पूरे मामले को लेकर पड़ताल होती रही। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुंडा के क्षेत्राधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
दरअसल सीबीआई अफसर पांच दिनों से कुंडा में डीएसपी जिया उल हक समेत तीन हत्याओं की जांच कर रहे हैं। रोजाना कुछ अधिकारी कुंडा में रुकते हैं तो कुछ ऊंचाहार स्थित गेस्ट हाउस चले जाते हैं।
बताते हैं कि रात करीब पौने नौ बजे सीबीआई की एक टीम नीली बत्ती लगी बोलेरो से मानिकपुर के रास्ते पर जा रही थी। एक गांव के पास कुछ लोगों ने सीबीआई की गाड़ी पर पथराव कर दिया जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।
गाड़ी में सीबीआई के डीएसपी सुरेन्द्र सिंह समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे। खबर पाकर प्रतापगढ़ के पुलिस अधिकारी पहुंच गए। सीबीआई टीम ने पथराव की पुष्टि की है।
कुंडा सीओ सुख सागर शुक्ला के मुताबिक, गाड़ी पर पत्थर चला है, किसने पथराव किया यह स्पष्ट नहीं हो सका। जांच की जा रही है। पत्थर लगने से ड्राइवर के जख्मी होने की बात सामने आई लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है।