फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi questions raja bhaiya for seven hours

कुंडा कांड: सीबीआई के सवालों में उलझे राजा भैया

Fri, 17 May 2013 12:11 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
cbi questions raja bhaiya for seven hours

उत्तर प्रदेश के चर्चित कुंडा कांड में पूर्व मंत्री राजा भैया की मुश्किलें बढऩे लगी हैं। बृहस्पतिवार को दूसरी बार उनसे लगातार सात घंटे तक पूछताछ चली।

विज्ञापन


सुबह दस बजे सीबीआई के कैंप कार्यालय पहुंचे राजा भैया शाम पांच बजे तक सीबीआई अफसरों के सवालों के जवाब देते रहे।

दो घंटे तक राजा भैया से अफसरों ने अकेले में पूछताछ की। बाद में डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड के चश्मदीद गवाह अरविंद पटेल का बयान दर्ज कराने के बाद उनका सामना राजा भैया से कराया गया।
विज्ञापन


अरविंद के अलावा राजा भैया के दो करीबियों और दो ग्रामीणों को भी कैंप कार्यालय बुलाया गया। राजा भैया के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर ही उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा भैया के सीबीआई कार्यालय पहुंचने से पहले ही सुबह समर्थकों की भीड़ वहां जमा होने लगी थी। उनके करीबियों का मजमा देखते हुए कुंडा पुलिस ने सख्ती शुरू की। लोगों की तलाशी ली जाने लगी।

कार्यालय मार्ग पर आने वाले वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई। दोपहर बाद तक राजा भैया कैंप कार्यालय से बाहर नहीं निकले तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस और पीएसी की तैनाती की वजह से हंगामा नहीं हो सका।


शाम पांच बजे तक राजा भैया से पूछताछ जारी रही। लंबी पूछताछ होने की वजह से एक बार फिर राजा भैया को हिरासत में लिए जाने की अफवाहों ने जोर पकड़ा।

हालांकि सीबीआई अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बता दें कि बुधवार को पहली बार कैंप कार्यालय बुलाए गए राजा भैया से सीबीआई ने 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

उनसे डीएसपी जियाउल हक, प्रधान नन्हे और सुरेश की हत्या को लेकर सवाल हुए थे। बाद में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, राजा के करीबी हरिओम शंकर श्रीवास्तव, मैनेजर निगम, नन्हे सिंह को बुलाकर राजा भैया का सामना कराया गया था। बलीपुर गांव के करीब सात ग्रामीणों को भी सीबीआई ने बुलाकर राजा भैया के सामने पूछताछ की थी।

कुंडा कांड एक नजर में
- कुंडा केबलीपुर गांव में प्रधान नन्हें यादव को गोली से भूना गया।
- हत्या के बाद भीड़ ने आरोपी का घर फूंका। डीएसपी कुंडा जियाउल हक मौके पर पहुंचे।
- भीड़ ने गोलीबारी कर डीएसपी को मार डाला। फायरिंग में नन्हें यादव का भाई सुरेश भी मारा गया।
- डीएसपी की हत्या में उनकी पत्नी ने राजा भैया और समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
- मंत्री रहे राजा भैया पर आरोप लगे तो उनसे इस्तीफा ले लिया गया।
- जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई ने महीनों की जांच के बाद खुलासा किया।
- प्रधान नन्हें की हत्या में राजा भैया केकरीबी जेल गए।
- सीओ की हत्या में प्रधान का बेटा, भाई, राजा भैया का गार्ड और गांव के लोग जेल गए।
- सुरेश की मौत भीड़ की गोली से होने की बात सामने आई।
- हत्या के आरोपियों को जेल भेजने केबाद सीबीआई ने साजिश की आशंका पर जांच तेज की।
- प्रधान के घरवालों ने राजा भैया और समर्थकों पर ही आरोप लगाए।
- सीबीआई ने राजा भैया के रिश्तेदार एमएलसी गोपाल जी से कई बार पूछताछ की।
- बुधवार को पहली बार राजा भैया से सीबीआई ने 10 घंटे पूछताछ की।
- बृहस्पतिवार को फिर राजा भैया से सुबह से शाम तक पूछताछ चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed