{"_id":"db790b38-aea2-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"cbi-investigates-in-dsp-zia-ul-haq-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी पर हमले के समय कौन कर रहा था मोबाइल से बात? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी पर हमले के समय कौन कर रहा था मोबाइल से बात?
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी जियाउल हक पर जब भीड़ जानलेवा हमला कर रही थी उस समय मौके से कम से कम दो लोगों की मोबाइल फोन पर बात हो रही थी। सीबीआई इन दोनों को चिह्नित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
डीएसपी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों से भी रिमांड पर शुरू हुई पूछताछ में सीबीआई ने खास तौर पर यही पूछा।
डीएसपी जियाउल हक की हत्या की साजिश का खुलासा करने की कोशिश के दौरान सीबीआई को इसकी जानकारी लगी थी कि जिस दौरान डीएसपी पर जानलेवा हमला हो रहा था, कुछ लोग मौके से ही लखनऊ व प्रतापगढ़ के कुछ नंबरों पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
सीबीआई ने इस बात की पुष्टि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और मोबाइल टॉवर नेटवर्क डाटा से भी की है।
लेकिन सीबीआई को अभी तक इसका जवाब नहीं मिल सका है कि मौके से कौन किससे बात कर रहा था या घटनाक्रम का आंखों देखा हाल बता रहा था। सीबीआई ने इन सवालों का जवाब तलाशने के लिए ही पिछले दिनों गिरफ्तार सातों आरोपियों की रिमांड पर लेने के लिए अदालत से गुजारिश की थी।
विज्ञापन
इन आरोपियों की रिमांड अवधि शुक्रवार को दिन से शुरू हो गई। सीबीआई ने इन्हें अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीबीआई की टीमें भी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ में जुटी थीं।
आरोपियों से यह सवाल किया जा हा है कि ऐसे कौन लोग थे, जो मौके से बात कर रहे थे। क्या मौके पर कुछ ऐसे लोग भी थे, जो इस गांव के रहने वाले नहीं थे। कितने लोगों के पास असलहा था। किस-किस ने सीओ को पीटने में भूमिका निभाई।
सीबीआई इनसे मोबाइल फोन के दो सिमकार्डों के बारे में जानकारी चाह रही है।