फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cbi interrogates raja bhaiya in dsp zia ul haq murder case

राजा भैया से 10 घंटे पूछताछ, जवाब देने में छूटे पसीने

Thu, 16 May 2013 06:44 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2013 06:44 PM IST
विज्ञापन
cbi interrogates raja bhaiya in dsp zia ul haq murder case

कुडा कांड में सीबीआई ने पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से बुधवार को दिन भर पूछताछ की। पूछताछ का सिलसिला दस घंटे से अधिक चला।

विज्ञापन


कुंडा के सीबीआई कैंप ऑफिस में चली पूछताछ के दौरान सीबीआई अफसरों ने राजा भैया के कई करीबियों को बुलाकर उनसे सामना भी कराया।

लगातार हुई पूछताछ में कई बार राजा भैया को सीबीआई के सवालों का जवाब देने में पसीने छूट गए।

कुंडा कांड: राजा भैया तक पहुंची जांच की आंच
विज्ञापन


राजा भैया अपने कई समर्थकों के साथ कुंडा स्थित सीबीआई के कैंप कार्यालय में दिन में 10.40 बजे पहुंचे। सीबीआई ने राजा भैया के समर्थकों को कैंप कार्यालय के बाहर ही रोक दिया। राजा भैया को अकेले कमरे में ले जाया गया जहां सीबीआई की टीम ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक राजा भैया से उनके फोन की कॉल डिटेल रिकार्ड पर पूछताछ की गई। इनमें उन फोन कॉल के बारे में खास तौर पर पूछा गया, जो नन्हें की हत्या से लेकर सीओ की मौत के बाद गांव वालों के पलायन के दौरान आती रहीं।


कई नंबरों को राजा भैया से ही डायल करा कर बात कराई गई और जानकारी पूछी गई।

सीबीआई ने इस बीच राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव, बेतिया कोठी के मैनेजर लालजी निगम, राजा भैया के करीबी नन्हें यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष छविनाथ यादव, कुंडा टाउन एरिया के अध्यक्ष गुलशन यादव और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को बुला लिया था।

इन सभी से सीबीआई एक-एक कर राजा भैया से सामना कराती रही।

सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि घटनाक्रम व फोन कॉल के बारे में राजा भैया के बयान और पूर्व में लोगों के बयान की तस्दीक करने के लिए सीबीआई ने इस लोगों का सामना कराया।

घटना के समय की कुछ फोन कॉल के बारे में जवाब देने में राजा भैया हिचकिचाए भी, लेकिन सीबीआई उन पर तत्काल जवाब देने का दबाव बनाए रही।

सुबह से रात तक पूछताछ जारी रहने से इस बात की चर्चा भी होने लगी कि कहीं सीबीआई ने राजा भैया को हिरासत में तो नहीं ले लिया। लेकिन सीबीआई के अधिकारी मीडिया को कोई भी जानकारी देने से कतराते रहे।

सीबीआई के सूत्रों ने इस बाबत यह बताया कि राजा भैया को हिरासत में नहीं लिया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को भी बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed